Happy Diwali : भारत के अलावा 10 ऐसे देश, जहां धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली, पढ़िए खास खबर

Google Image | Diwali



Happy Diwali : आज पूरे भारत में दीपावली (Diwali) का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर वापस उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में लौटे थे। जब से ही पूरे भारतवर्ष में दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के अलावा 10 अन्य देशों में भी दीपावली का त्यौहार उतने ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जितना भारतवर्ष में मनाया जाता है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में -



श्रीलंका
श्रीलंका में भी दीपावली उतने ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जितना भारत में मनाया जाता है। हालांकि भगवान श्री राम के भक्त हनुमानजी श्रीलंका में रावण की लंका को उजाड़ कर आए थे। लेकिन श्रीलंका में भी हिंदुओं की बड़ी आबादी है, जहां पर दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।



कनाडा
कनाडा में अधिकतर पंजाबियों की संख्या है। वहां पर बड़ी संख्या में पंजाबी रहते हैं। पंजाबियों में भी दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कनाडा में आज के दिन सड़कों पर अलग ही रोशनी दिखाई देती है। 



सिंगापुर 
सिंगापुर में भी दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। वहां पर लिटिल इंडिया वाली दीपावली के नाम से जाना जाता है। लोग सड़कों पर निकलकर सजावट करते हैं और रंगोलियां मनाते हैं।



यूनाइटेड किंगडम 
यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम और लीसेस्टर में बड़े पैमाने पर दीवाली मनाई जाती है। वहां एक बड़ा समुदाय भारतीयों का रहता है। यूनाइटेड किंगडम में भारत की तरह ही दिवाली मनाई जाती है।



त्रिनिदाद एंड टोबैगो 
कैरेबियाई द्वीप त्रिनिदाद एंड टोबैगो में दिवाली के अलावा रामलीला का भी मंचन होता है। कहा जाता है कि भारत के बाद दूसरे नंबर पर सबसे खास तरीके से त्रिनिदाद एंड टोबैगो में दिवाली मनाई जाती है। त्रिनिदाद में त्रिनिदाद क्रेओले और तोबागोना में तोबागोना क्रेओले स्पेनी, भारतीय, अफ्रीकी और यूरोपीय विरासत को उजागर करती हैं।



नेपाल 
दिवाली को नेपाल में तिहाड़ के रूप में जाना जाता है और यहां भारत जैसे ही उत्साह के साथ यहां भी दिवाली मनाई जाती है। नेपाल भारत के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसलिए यह सामान्‍य बात है कि भारत जैसा ही माहौल दिवाली में नेपाल में भी रहता है. घरों को सजाने, एक दूसरे को गिफ्ट देने और देवी लक्ष्मी की पूजा करने की प्रथा नेपाल में भी भारत जैसी ही है।



मॉरिशियस
मॉरिशियस देश में 50 प्रतिशत आबादी हिंदू है। दिवाली यहां बहुत गर्मजोशी से मनाई जाती है और इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी रहता है। यह अफ्रीकी महाद्वीप के तट के दक्षिणपूर्व में लगभग 900 किलोमीटर की दूरी पर हिंद महासागर और मेडागास्कर के पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है। मॉरिशियस की संस्कृति, मिश्रित संस्कृति है। जिसका कारण पहले इसका फ्रांस के आधीन होना और बाद में ब्रिटिश स्वामित्व में आना है। मॉरिशियस द्वीप विलुप्त हो चुके डोडो पक्षी के अंतिम और एकमात्र घर के रूप में भी विख्यात है।



मलेशिया 
मलेशिया में दिवाली को हरी दिवाली कहा जाता है। यहां पर सभी अनुष्ठान भारत के तरीके से अलग होते हैं। दिवाली के दिन की शुरुआत लोग तेल से स्नान करते हैं और फिर विभिन्न मंदिरों में पूजा करते हैं। मलेशिया में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है, इसलिए वे उपहार, मिठाई और शुभकामनाएं आपस में बांटकर जश्न मनाते हैं।



इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में इतनी बड़ी भारतीय आबादी नहीं है। फिर भी यहां दिवाली एक बड़ा त्‍योहार है। भारत में दिवाली पर किए जाने वाले लगभग सभी अनुष्ठानों का पालन इंडोनेशिया में भी किया जाता है।



फिजी
फिजी में विशाल भारतीय आबादी के कारण दिवाली यहां बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। दिवाली के दिन वहां सार्वजनिक अवकाश भी रहता है और लोग बड़े पैमाने पर एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और पार्टियां करते हैं। दिवाली के दिन सभी स्कूल और कॉलेज भी बंद रहते हैं।

अन्य खबरें