BREAKING : दीप सिद्धू गिरफ्तार, लाल किले पर झंडा फहराने के बाद पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

Google Image | Deep Sindhu



दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर तिरंगे से दूसरा झंडा फहराने वाले दीप सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दीप सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां से गिरफ्तार हुआ है।

26 जनवरी को दीप सिद्धू ने लाल किले पर साहिब का झंडा फहराया था। उसके बाद से ही वह फरार हो गया था। जिसकी तलाश में दिल्ली पुलिस ने काफी टीमें गठित की थी। हालांकि 15 दिनों बाद पुलिस को सफलता हासिल हो गई है। पुलिस ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।

दीप सिद्धू एक पंजाबी एक्टर है। जो मूल रुप से पंजाब का रहने वाला है। दीप सिद्धू की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुई थी। जांच में पता चला था कि यह वीडियो उसकी एक महिला दोस्त ने अपलोड की थी। जो भारत में नहीं रहती है। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए दीप सिंधु को गिरफ्तार किया है। लाल किले पर तिरंगे से दूसरा झंडाा फहराने वाली वीडियो और फोटो को देखकर पूरे विश्व में यह  चर्चा का विषय बना है।

अन्य खबरें