दिल्ली मेट्रो की अनोखी उपलब्धि : एक महीने में 17 बार यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ा

Tricity Today | दिल्ली मेट्रो



New Delhi News : दिल्ली मेट्रो ने 12 अगस्त 2024 से पहले एक दिन में सबसे ज़्यादा यात्रा का रिकॉर्ड (13 फरवरी 2024 को 71 लाख 9,938 यात्री) दर्ज किया था, लेकिन अब उसने एक महीने में यानी 12 अगस्त से 12 सितंबर 2024 तक 17 बार उस रिकॉर्ड को तोड़कर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा, अब तक पंजीकृत शीर्ष 20 यात्री संख्याओं में से 19 इस वर्ष की ही हैं, शेष दो रिकॉर्ड फरवरी 2024 के हैं। 

चार दिन लगातार बने रिकार्ड 
9, 10, 11 और 12 सितंबर को दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या टॉप फाइव में शामिल हो गई है। 20 अगस्त 2024 को 77 लाख 49 हजार 682 यात्रियों ने एक दिन में मेट्रो का सफर कर रिकॉर्ड बनाया था। बढ़ी हुई यात्री संख्या को देखते हुए DMRC ने अपनी सभी लाइनों पर एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो शुक्रवार और शनिवार को 84 अतिरिक्त ट्रेन का संचालन होगा। यदि आवश्यक होती है तो ये अतिरिक्त ट्रेन आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगी।

29 इंटरचेंज से बढ़ी कनेक्टिविटी 
29 इंटरचेंज स्टेशनों के माध्यम से मेट्रो नेटवर्क की इंटरकनेक्टिविटी ने भी कनेक्टिविटी को बढ़ाया है, जिससे लोग दिल्ली-एनसीआर के किसी भी कोने तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, डीएमआरसी ने टिकट बुकिंग की आसानी के लिए डीएमआरसी सारथी ऐप, वन दिल्ली ऐप, व्हाट्सएप, पेटीएम, अमेजन पे सहित कई चैनल शुरू किए हैं। यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी कतार से बचने के लिए स्टेशनों पर पहुंचने से पहले ही टिकट खरीदने के लिए इन चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

यह है दिन और यात्रियों की संख्या के रिकार्ड 
  1. 09 सितंबर को दूसरी सबसे अधिक - 77, 16,910 
  2. 10 सितंबर को तीसरी सबसे अधिक - 75, 71,124 
  3. 11 सितंबर को चौथी सबसे अधिक - 75, 50,620 
  4. 12 सितंबर को पाँचवीं सबसे अधिक - 73, 25,403

अन्य खबरें