Ghaziabad News : लोनी चेयरमैन रंजीता धामा ने लिखा पीएम को पत्र, चौधरी चरण सिंह को मिले भारत रत्न

गाजियाबाद | 3 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | लोनी चेयरमैन रंजीता धामा ने लिखा पीएम को पत्र



Ghaziabad News : लोनी नगर पालिका की अध्यक्ष रंजीता धामा ने भाजपा सरकार को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Prime Minister Chaudhary Charan Singh) के लिए भारत रत्न देने की मांग की है। हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है। जिसके बाद अब पश्चिम उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि से राजनीतिक सफर तय करते हुए प्रधानमंत्री बने चौधरी चरण सिंह के लिए भी भारत रत्न की मांग की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष का दावा है कि उन्होंने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जिस प्रकार के कार्य किए उनके लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए।   

यह है पूरा मामला
लोनी नगर पालिका की चेयरमैन रंजीता धामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह ने सत्ता में रहते हुए किसानों और गरीबों के जीवन स्तर को उठाने वाली नीतियों को आगे बढ़ाया था। गरीबों व अन्नदाताओं के मसीहा चौधरी चरण सिंह आज होते तो आज अपने प्रदेश से बाहर कमाने गए किसान और गरीबों के बच्चों और मजदूरों को सड़कों पर रात नहीं गुजारनी पड़ती। चौधरी चरण सिंह द्वारा किसान और मजदूर हितों के लिए किए गए कार्य आज भी लोगों के दिल में हैं। वह किसान और गरीब की चिंता करने वाले थे। 

दवाई, पढ़ाई और सिंचाई मुफ्त
रंजीता धामा ने कहा कि चरण सिंह जानते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव, खेत-खलिहानों से ही निकलेगा। इसलिए जीवन भर यही कोशिश करते रहे कि कैसे किसानों को खुशहाल बनाया जाए, तथा उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। उनके प्रयास से उपज के उचित दाम से लेकर, भू-सुधार, चकबंदी, भू राजस्व और भूमि अधिग्रहण जमींदारी उन्मूलन जैसे साहसी क्रांतिकारी निर्णय हुए। चौधरी चरण सिंह के सपने को पूरा करना ही उनके राजनीतिक कर्म का उद्देश्य है। जिनके स्वप्न थे कि दवाई, पढ़ाई और सिंचाई मुफ्त हो।

अन्य खबरें