गाजियाबाद में महाशिवरात्रि : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर, भक्तों की लगी कतार, Video

गाजियाबाद | 10 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | भक्तों की लगी कतार



Ghaziabad News : श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में तडके से भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही है। तेज बारिश के बीच भी भोले के भक्त महादेव को जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे है। शिवालयों में लगातार बोल बम के जयकारे लगा रहे है। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गाजियाबाद का दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर भी गूंज उठा।
भक्तों ने मंदिर में किया जलाभिषेक
सुबह से ही भोले के भक्त लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। प्राचीन दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रावण मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक करते है। बेलपत्र और फल के अलावा कांवड़ियों ने गोमुख और हरिद्वार से जल लाकर चढाया। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने मिलकर मंदिर परिसर में आने वाले शिव भक्तों के लिए व्यवस्था कर ली थी।

अन्य खबरें