Ghaziabad News : राज्यमंत्री ने कहा- अबकी बार 400 पार, संसद हमले पर आया बयान 

गाजियाबाद | 5 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप



Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि संसद पर हुए हमला करने को पकड़ लिया गया है। जांच चल रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। उन्होंने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कहा कि भारतीय लोकतंत्र में यह पहला चुनाव होगा, जब देश के लोग इसे लड़ेंगे। इसी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भी राज्यमंत्री की टिप्पणी सामने आई।

संसद पर क्या बोले राज्यमंत्री
गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने संसद पर हमला करने वाले आरोपियों के बारे में कहा कि जांच बैठा दी गई है। दोषी पकड़ लिए गए हैं। उनकी मंशा क्या थी, जांच में स्पष्ट होगा, लेकिन सरकार की सजगता और लोकसभा में काम करने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों की पहल से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार के अच्छे काम नजर नहीं आते। आज भारत दुनिया के नक्शे पर विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। भारत सड़क निर्माण, एयरपोर्ट निर्माण और रोजगार को बढ़ाने की दृष्टि से बड़े कदम उठा रहा है। इस दौरान साढ़े 13 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। सरकार अपनी जिम्मेदारी को निभा रही है, लेकिन विपक्ष को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 

इस बार 400 पार
उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि जिसकी पार्टी उसे गंभीरता से नहीं लेती, तो हमें गंभीरता से लेने की आवश्यकता ही नहीं है। उस व्यक्ति के बयान समाज में नफरत पैदा करने वाले हैं। हमारा देश और हमारा प्रदेश कभी ऐसे बयानों को मान्यता नहीं देता है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार। देश का यह पहला आम चुनाव होगा, जिसे भारतीय लोकतंत्र में जनता खुद लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए उत्तर प्रदेश की सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर हमारी पार्टी चुनाव मैदान में है।

अन्य खबरें