गाजियाबाद : घर लौट रही महिला को किडनैप करने की कोशिश, मौके पर पहुंची पुलिस ने दो दबोचे

Google Photo | Symbolic Photo



कार सवार दो लोगों द्वारा ड्यूटी से घर लौट रही महिला का अपहरण करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

ग्राम मोरटा में रहने वाली महिला एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती है। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद रात में घर लौट रही थी। वाहन के इंतजार में एलटी पेट्रोल पंप के निकट खड़ी थी। आरोप है कि तभी वहां कार सवार दो लोग पहुंचे और गंदी गंदी बातें करते हुए उसे कार में जबरन बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। इसी दौरान फोन करने पर पीडि़ता का बेटा भी मौके पर पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

सूचना पाकर मोके पर पहुंवी पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अनुज और कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें