नोएडा में आवारा पशुओं की दहशत : सड़क पर लड़ते सांडों से टकराई बाइक, युवक की मौत

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida West : नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई। जहां पंचशील हाईनेस सोसाइटी के पास  एक बाइक सवार की बाइक सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिर गया। जिसके बाद एक सांड लडता हुआ युवक के ऊपर जा गिरा। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्र लोगों ने घायल को यथार्थ अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पंचशील हाईनेस सोसाइटी के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पतवारी निवासी 45 वर्षीय महेश बिसरख थाना क्षेत्र स्थित पंचशील हाईनेस सोसाइटी के पास से बाइक लेकर गुजर रहे थे। बताया गया है कि इस दौरान सड़क पर दो सांड लड़ रहे थे। जिसके कारण दोनो सांड अचानक लड़ते हुए बीच में आ गए। जिसके कारण महेश की बाइक सांड से टकरा गई। इसके बाद एक सांड उनके ऊपर गिर गया। जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में एक और व्यक्ति की गई जान 
एक अन्य सड़क दुर्घटना में सोमवीर नामक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना थाना जेवर क्षेत्र में हुई, जब सोमवीर अपने भाई के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी एक स्कूल बस के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद सोमवीर को गंभीर चोटें आईं और उनकी स्थिति गंभीर बनी रही। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवीर की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें