ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सरेआम लूट : बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

Tricity Today | बिसरख थाना



Greater Noida West : अपराध पर अंकुश लगाना इस समय नोएडा पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। आजकल जिले में बड़ी-बड़ी वारदातें हो रही हैं। मंगलवार की सुबह जिले में एक महिला के साथ चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बड़ी बात यह है कि इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया गया है। बुजुर्ग महिला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ लूट की। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक अजय प्रकाश तिवारी ने बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। अजय प्रकाश तिवारी इस समय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में रहते है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 30 मई सुबह को उनकी माताजी घूमने के लिए अजनारा होम्स सोसाइटी के मार्केट के पास गई थी। 

सोने की आधी चेन लेकर भागे बदमाश
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। जब बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे तो पीड़ित की मां ने चेन को अपने हाथ से पकड़ लिया। जिसकी वजह से आधी चेन टूटकर उनके हाथ में रह गई और आधी लेकर बदमाश भाग गए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में कुछ सुराग मिले है। पुलिस जल्द इस मामले में गिरफ्तारी करेगी।

अन्य खबरें