Greater Noida West : महागुन मंत्रा में नवरात्रि के पहले दिन निकाली कलश यात्रा, महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Tricity Today | कलश यात्रा



Greater Noida West : महागुन मंत्रा एक में देवी कि मूर्ति स्थापना के बाद कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर आस्था का कलश, मन में मुरादों झोली लिए 101 महिलायें गाजे-बाजे के साथ यात्रा में शामिल हुईं। अभिजीत मुहूर्त में काशी के विद्वान पण्डितों ने विधि विधान से घट स्थापित कराया। 15 से शुरू होकर 24 अक्टूबर को समाप्त होने वाली दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सांस्कृतिक टीम ने विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों को मिलाकर कार्यक्रम प्रस्तुत करने योजना बनाई है।

रामलीला का मंचन
महागुन मंत्रा-एक के सांस्कृतिक समिति के जेपी पाण्डेय ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले दुर्गा पूजा में नियमित दुर्गा सप्तसती का पाठ किया जायेगा, ताकि सोसाइटी और आसपास के क्षेत्र में देवी की कृपा बनी रहे। इसके साथ सोसाइटी में दुर्गा पूजा और सांस्कृतिक टीम द्वारा रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। मेले में खाने पीने के स्टाल के साथ बच्चों के लिये मनोरंजन और पान के शौकीन लोगों के लिये बनारस के प्रसिद्ध पान की दुकान लगाई गई है। साथ में विभिन्न रूपों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झांकी प्रस्तुत की जायेगी। इसकी आज से औपचारिक शुरुआत कर दी गई।

ये लोग रहे मौजूद
कलश यात्रा में प्रमुख रूप से सुमन कुमार झा, राजेश कुमार, वैभव नेगी, देवेंद्र जाखड़, विकास सिंह, राजेश गुप्ता, पुनीत झा, सन्तोष चौधरी, अरुन बडोला, अखिलेश, मोहित, रवि राज, केदार सिंह, कृष्ण मोहन, संजीत, प्रसन्न जीत सेन आदि प्रमुख रूप से उपास्थित रहे।

अन्य खबरें