Greater Noida West : NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी पहुंचे बिसरख, कहा- छात्र और नौजवान ही देश का भविष्य

Tricity Today | NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी पहुंचे बिसरख



Greater Noida West : रविवार को गांव बिसरख में एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का एक स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणवीर सिंह भाटी द्वारा की गई। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता ऋषभ चौधरी द्वारा किया गया। 

"असली ताकत छात्र और नौजवान"
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरुण चौधरी ने कहा कि देश की असली ताकत छात्र और नौजवान है। हम सबको संगठित होकर देश की प्रगति के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि देश की वर्तमान सरकार छात्रों नौजवानों के भविष्य को लेकर बिल्कुल चिंतित दिखाई नहीं दे रही है। आज देश में बड़ी संख्या में बेरोजगार नौजवान सड़कों पर घूम रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे छात्रों के बीच असंतोष का माहौल बढ़ रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार बिल्कुल भी गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस एग्जाम का मुद्दा उठा
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हाल में ही उत्तर प्रदेश पुलिस का जो पेपर लीक हुआ था, इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। क्योंकि यह एक बहुत बड़ा घोटाला है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव देव रंजन नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी जाति और धर्म की पार्टी है। कांग्रेस द्वारा हमेशा प्रत्येक समाज को सम्मान देने का काम किया गया है। इस मौके पर छात्र नेता ऋषभ चौधरी ने कहा कि वरुण चौधरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरे गुर्जर समाज में हर्ष का माहौल है। हम सब मिलकर एनएसयूआई को और मजबूत करने का काम करेंगे।

अन्य खबरें