Greater Noida West : महागुन मायवुड्स सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर बैठे, दो महीने से नहीं मिली सैलरी

Tricity Today | महागुन मायवुड्स सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर बैठे



Greater Noida West : शहर में स्थित महागुन माइवुड्स हाउसिंग सोसाइटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इन सुरक्षा कर्मियों को पिछले दो महीना से वेतन नहीं मिला है। वह लगातार वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की टीम लगातार उनको झूठे आश्वासन दे रही थी। अब परेशान होकर सुरक्षा कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह सभी सुरक्षाकर्मी ने मुख्य गेट पर बैठकर हड़ताल शुरू कर दी।
दो महीने से सुरक्षा कर्मी परेशान
सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि उनको पिछले दो महीना से वेतन नहीं मिला है। वह लगातार वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की टीम उनकी सैलरी और समस्या पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में उनके घर में आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने की वजह से वो हड़ताल पर बैठे हैं।

अन्य खबरें