BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवक का दिनदहाड़े मर्डर करने वाले 6 दोस्त गिरफ्तार, पुलिस ने 18 घंटे में किया वारदात का खुलासा

Tricity Today | मर्डर करने वाले 6 दोस्त गिरफ्तार



Greater Noida West : बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक की बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर युवक के 6 दोस्तों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी चिपयाना बुजुर्ग के रहने वाले हैं। इन युवाओं ने खेल-खेल में दिनदहाड़े अपने दोस्त को मार डाला था।

आरोपियों की पहचान
बिसरख थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान टिंकू, हिमांशु, अजय, रितिक, आशु और कपिल के रूप में हुई है। सभी आरोपी शिव मंदिर के पास रहते हैं। इन लोगों ने करीब 25 वर्षीय सुमित की हत्या की थी।  इन लोगों ने अपने दोस्त पर ईंट से वार करके मार डाला था। पुलिस ने कुल 18 घंटे में वारदात का खुलासा किया।

अन्य खबरें