Greater Noida West : छठ पर्व मनाने बिहार गई महिला के घर चोरी, पड़ोसन पर जेवरात गायब करने का आरोप

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो



Greater Noida West : एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर बिसरख थाने में अपनी पड़ोसन के खिलाफ शिकायत दी है। महिला का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने उनसे फ्लैट की चाबी ले ली थी। वह फ्लैट की चाबी उसको देकर बिहार चली गई। जब वापस आकर देखा तो घर में रखे लाखों रुपए के आभूषण गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी। 

क्या है पूरा मामला
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दीपिका अर्जुन अपने पति आलोक कुमार के साथ थाने में आई। दोनों पंचशील ग्रीन हाउसिंग सोसाइटी में रहते है। इन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह छठ पूजा करने के लिए बिहार जा रही थी। तभी उनके पड़ोस में रहने वाली बबीता और उनके पति रणजीत सिंह आए। उन्होंने कहा कि उनके यहां कुछ मेहमान आने वाले हैं। आप मुझे अपने फ्लैट की चाबी दे दो। 

लाखों के आभूषण हड़प लिए
पीड़िता के अनुसार पड़ोसी की बात पर विश्वास करके उन्होंने अपने फ्लैट की चाबी दे दी। पीड़िता के अनुसार जब वह छठ पूजा करके बिहार से वापस घर लौट कर आई तो उन्होंने देखा कि उनके बेडरूम की अलमारी में रखे गहने जिसने सोने के हार, सोने की चेन, पेंडेंट, मंगलसूत्र और अंगूठी आदि गायब मिली। गायब गहनों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें