ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिलाओं का अनोखा विरोध : बिल्डर ने सिक्योरिटी गार्ड हटाए तो कुर्सी पर रख दी योगी की तस्वीर

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिलाओं का अनोखा विरोध



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट समस्याओं का शहर है। इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार यहां काम करने वाले बिल्डर हैं। बिल्डरों के खिलाफ रोजाना कोई ना कोई विरोध प्रदर्शन होता रहता है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली महिलाओं ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया है। दरअसल, बिल्डर ने सिक्योरिटी गार्ड हटा दिए हैं। विरोध में महिलाओं ने चौकीदार की कुर्सी पर योगी आदित्यनाथ की तस्वीर रख दी। महिलाओं का कहना है, "अब चोर, उचक्कों और बदमाशों से हमारी सुरक्षा योगी आदित्यनाथ की तस्वीर ही करेगी।"

क्या है मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जेकेजी पाम कोर्ट हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली महिलाओं ने शनिवार की दोपहर सोसायटी में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने विरोध का अनोखा तरीका निकाला है। महिलाओं ने पोस्टर और तख्ती लिखकर कहा, "योगी जी रक्षा करो।" ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी में बिल्डर ने सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया है। विरोध में निवासियों और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की कुर्सियों पर मुख्यमंत्री की तस्वीर रखकर रक्षा की गुहार लगाई है।

अन्य खबरें