Greater Noida BREAKING : लुक्सर जेल में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, बंदियों में मचा हड़कंप

Google Image | लुक्सर जेल



Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बीते अक्टूबर के महीने में 2650 कैदियों की जांच की गई थी। इनमें से अब 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले गाजियाबाद की डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। इस मामले की बाद नोएडा जिला जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सिरिंज के कारण संक्रमण का शिकार हुए
इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि जेल में आने वाले नए कैदियों की जांच करवाई जाती है। किसी भी कैदी को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी का इलाज ध्यानपूर्वक करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें से काफी कैदी नशे के आदी होते हैं। नशे के लिए इस्तेमाल की गई सिरिंज के कारण संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। कुछ बंदी सजा काट कर चले जाते हैं और कुछ नए बंदी आ जाते हैं।

गाजियाबाद में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव
गाजियाबाद की डासना जिला कारागार में 5500 कैदी हैं, जिनमें से कुछ की जांच करने पर 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें कुछ कैदियों को टीबी के लक्षणों की भी पुष्टि हुई है। कुछ कैदी टीवी रोग से पीड़ित निकले हैं। एचआईवी पॉजिटिव कैदियों का ऐड्स कंट्रोल सोसायटी की मदद से इलाज किया जाएगा।

अन्य खबरें