ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : Moto-G पर खर्च होंगे 472 करोड़, भारत में पहली बार हो रही ऐसी रेस

Google Image | Symbolic Photo



Yamuna City : यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो-जी बाइक रेस को लेकर सभी समस्याएं दूर हो गई है। सोमवार को यमुना अथाॅरिटी और मोटो-जी आयोजकों के बीच एमओयू होने की संभावना है। मोटो-जी के आयोजन पर 472 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें सीधेतौर पर 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

आयोजकों और अधिकारियों के बीच हुई बैठक
लखनऊ में हुई यूपी इन्वेस्टर समिट में कंपनी और यूपी सरकार के बीच एमओयू हो चुका है। मोटो-जी के आयोजन को लेकर यमुना अथाॅरिटी में आयोजक और अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें मोटो-जी के आयोजकों ने यमुना अथाॅरिटी के अधिकारियों के सामने कार्यक्रम की रूपरेख तैयार कर अवगत कराया गया।

एनओसी अप्लाई करने के लिए कहा
यमुना अथाॅरिटी के अधिकारियों ने मोटो-जी आयोजकों से कहा कि कंपनी बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में बाइक रेस के आयोजन के लिए टैक चेंज कराने के लिए काम करना शुरू करें। सोमवार को यमुना अथाॅरिटी में एनओसी के लिए अप्लाई करें। यमुना अथाॅरिटी सोमवार को एनओसी मोटो-जी आयोजकों को दे देगी। 

भारत में पहली बार हो रहा मोटो-जी रेस
कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिस विभाग से एनओसी लेनी है, उस विभाग में अप्लाई कर अपना कार्यक्रम के आयोजकों लिए एनओसी लेने का काम शुरू करे। मोटो-जी भारत में पहली बार हो रहा है। सिंतबर में होने वाली मोटो-जी रेस के लिए यमुना अथाॅरिटी पूरी तरह से तैयार है।

अन्य खबरें