ग्रेटर नोएडा : कुलेसरा में अरविंद शर्मा बोले- जागरूक समाज देश को दिशा देता है

Tricity Today | अरविंद शर्मा और प्रिंस त्यागी



Greater Noida : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और गुजरात से आईएएस की नौकरी छोड़कर आए अरविंद कुमार शर्मा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तीन दिवसीय दौरे पर है इस दौरान दोनों शहरों में रविवार को उन्होंने कई बड़े कार्यक्रमों को संबोधित किया है गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी ने अपने गांव कुलेसरा में अरविंद कुमार शर्मा का भव्य स्वागत किया इस दौरान मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार शर्मा ने कहा जागरूक समाज देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाता है

अरविंद कुमार शर्मा ने कहा, "भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी नवयुवक हैं। इतनी कम उम्र होने के बावजूद समाज और देश के प्रति बड़े जागरूक हैं। यह हमारे लिए बड़े फक्र की बात है। ऐसे जागरूक नवयुवक और नागरिक ही राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां बड़ी संख्या में ब्राह्मण, भूमिहार और त्यागी समाज के लोग उपस्थित हैं। हमारे समाज ने सदैव देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम लोग आगे भी यह भूमिका निभाते रहेंगे।"

अरविंद कुमार शर्मा ने आगे कहा, "इस वक्त देश और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज के प्रत्येक वर्ग के बारे में चिंतित रहते हैं। दोनों नेता देश और प्रदेश के विकास पर 24 घंटे काम कर रहे हैं।" कार्यक्रम में कुलेसरा, सूरजपुर, सुथियाना, बिसरख, जलालपुर, रोजा याकूबपुर, लखनावली, रामपुर और गुलिस्तानपुर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। गौतमबुद्ध नगर जिले के त्यागी, ब्राह्मण और भूमिहार समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

अन्य खबरें