ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक मामला : बीटेक छात्र का हॉस्टल में लटका मिला शव, मरने से पहले घंटों तक की मोबाइल पर बात

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो



Greater Noida News : नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी हॉस्टल की तरफ से पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शक है कि छात्र ने सुसाइड किया है। 

क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा में स्थित एक कॉलेज में बुलंदशहर का रहने वाला एक छात्र पढ़ता था। छात्र एक कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह कॉलेज के ही हॉस्टल में अपने साथियों के साथ रहता था। इस घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता से जांच कर रही है।

मरने से पहले छात्र ने किया था यह काम

जानकारी के मुताबिक, मरने से पहले छात्र किसी ने मोबाइल पर बात कर रहा था। मरने से पहले छात्र ने किसी से काफी समय तक बातचीत की थी। मोबाइल पर बातचीत करते हुए छात्र अपने रूम के बराबर वाले रूम में चला गया। उस रूम में कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद जब उसके साथियों ने देखा तो वह फांसी पर लटका मिला। जिसके बाद उसके साथियों ने वार्डन से बताया। जिसके बाद वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शक है कि उसने सुसाइड किया है।

अन्य खबरें