नोएडा से भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी गिरफ्तार : आसनसोल भगदड़ मामले में कोलकाता पुलिस ने एक्सप्रेसवे से उठाया

Google Image | जितेंद्र तिवारी गिरफ्तार



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोलकाता पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेसवे से भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र तिवारी आसनसोल में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ मामले में आरोपी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस जितेंद्र तिवारी की तलाश कर रही थी। शनिवार को जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी चेताली तिवारी दिल्ली से आगरा जा रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर जितेंद्र तिवारी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 14 दिसंबर 2022 को कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया था। यह आयोजन शुभेंदु अधिकारी ने किया था। इस भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई थी। भगदड़ के मामले में बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी को पुलिस ने आरोपी बनाया था। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को जितेंद्र तिवारी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दिल्ली के बाहरी इलाके नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया गया है। 

बीवी के साथ जा रहे थे आगरा
जितेंद्र तिवारी अपनी पत्नी चैताली तिवारी के साथ आगरा जा रहे थे। उस समय उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आसनसोल में कंबल बांटने के दौरान 3 लोगों की मौत की घटना में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंबल वितरण कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मुख्य अतिथि थे। हालांकि, यह घटना शुभेंदु अधिकारी के इवेंट से जाने के बाद हुई थी।

अन्य खबरें