अपराध रोकने में Noida Police Fail : 24 घंटे में तीन चेन लूट, बिसरख समेत इन इलाकों में बदमाशों का वर्चस्व कायम

Tricity Today | पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में क्राइम नो कंट्रोल हो गया है। रविवार को जिले के तीनों जोन में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। एक घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र, दूसरी थाना बिसरख थाना क्षेत्र और तीसरी लूट की वारदात नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।


पहली घटना
पहला मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार को पी-3 सेक्टर में एक डॉक्टर अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टर की पत्नी बाजार जा रही थी, तभी अपाचे बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने महिला को शिकार बनाया। बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। इस वारदात की वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द बदमाशों को अरेस्ट किया जाएगा। 

दूसरी घटना
दूसरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। जहां पर दूध लेने जा रही महिला को चेरी काउंटी सोसाइटी के पास बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने श्वेता नामक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस को इस मामले में महिला की तरफ से शिकायत दी गई। आपको बता दें कि बिसरख थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा अपराधियों का वर्चस्व कायम है। 

तीसरी घटना
तीसरा मामला सेक्टर-49 थाना क्षेत्र का है। जहां पर होशियारपुर रेड लाइट के पास गुरुग्राम से आए युवक को निशाना बनाया। पीड़ित ने इस  सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।  यह मामला 4 मई रात 10:45 बजे की घटना है।

अन्य खबरें