Greater Noida : डीएम मनीष कुमार का मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कहा- सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो

Tricity Today | मतदाता जागरूकता अभियान हुआ तेज



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। जिले में लगातार अभियान चलाकर वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के चलते इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

समाजसेवियों का लिया सहारा
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह और जिला दिव्यांगजन अधिकारी आशीष कुमार मौजूद है। कार्यक्रम में मुख्य वक्त के रूप में बोर्ड का डायरेक्टर कॉलेज डॉक्टर पूनम पांडे और उमेश कुमार मौजूद है। जागरूकता अभियान के साथ डॉक्टर शालिनी सिंह, वंदना यादव और गीता भाटी ने लोगों को मार्गदर्शन दिखाते हुए जागरूक किया।

"एक-एक वोट काफी कीमती"
इस अभियान के चलते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लोगों से अपील की है कि सभी काम छोड़कर पहले अपने मतदान का इस्तेमाल करना चाहिए। यह हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को मतदान करना चाहिए। पूरे भारत में एक-एक वोट काफी कीमती है और इसको समझना चाहिए। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के मुताबिक पूरे देश में चल रहा है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार की लोगों से अपील
मनीष कुमार वर्मा ने आगे कहा कि सभी युवाओं अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना है। जिन लोगों की आयु 18 वर्ष पूरी हो गई, वह अपने मतदान का इस्तेमाल करें। आगामी 9 दिसंबर तक मतदाता पंजीकरण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों मेरठ मंडल अध्यक्ष सेल्वा कुमारी जे ग्रेटर नोएडा आई थी और उन्होंने मतदाता सूची में कमी मिलने पर अधिकारियों पर खरी-खोटी सुनाई थी।

अन्य खबरें