ग्रेटर नोएडा : दादूपुर गांव के श्मशान घाट और मंदिर में लगाए पौधे, माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट ने बताया पर्यावरण दिवस का महत्व

Tricity Today | दादूपुर गांव मनाया गया पर्यावरण दिवस



Greater Noida : आज पूरे देश में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। जगह-जगह पौधे लगाए जा रहे हैं। लोगों द्वारा पर्यावरण को साफ रखने और पौधों की देखरेख करने के लिए संकल्प लिया जा रहा है। दनकौर दादूपुर गांव में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट और दादूपुर विकास समिति द्वारा दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव के श्मशान घाट, मंदिर और स्कूल प्रांगण में 51 पौधे लगाए। 

"हर साल व्यक्ति को लगाने चाहिए 11 पौधे" 
इस दौरान कृष्णा प्रधान ने बताया कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हमें हर साल 11 पौधे लगाने चाहिए। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने कहा, "पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। वह हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं। बढ़ते हुए प्रदुषण देखते हुए हर एक व्यक्ति को 11 पौधे जरूर लगाने चाहिए और उनकी देखरेख भी करनी चाहिए। जिससे आने वाले समय में प्रदूषण खत्म हो और हमें स्वच्छ हवा का वातावरण मिल सके।"  

यह लोग रहे उपस्थित 
आज के इस कार्यक्रम में 51 पेड़ों की देखरेख दादूपूर विकास समिति ने ली। इस मौके पर कृष्णा प्रधान, रेखा गुर्जर, राजकुमार नागर, सुनील प्रधान, यशपाल नागर, रिंकू नागर, टोनी नागर, हरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र नागर, प्रदीप नागर, भूरा पहलवान, सतपाल नागर और महाराज सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबरें