UP International Trade Show : आज मॉडल और महिलाएं बिखेरेंगी जलवा, फैशन शो में दिल जीतने वाली लेडी बनेगी Miss Noida

Google Photo | Symbolic Photo



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में हो रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में हर दिन खास है। पहले दिन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। दूसरे दिन मनोरंजन को बढ़ाने के लिए मशहूर गायिका कनिका कपूर आई। अब तीसरे दिन फैशन शो का आयोजन होने जा रहा है। इसमें काफी महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस फैशन शो में जीतने वाली महिला को मिस नोएडा (Miss Noida) के नाम से पहचान दी जाएगी।

कई नामी मॉडल दिखाएंगी अपना जलवा 
इस फैशन शो के दौरान काफी मॉडल अपना जलवा बिखरेगी। खासतौर पर खादी को प्रमोट करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले भी वर्ष 2023 में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन हुआ था, लेकिन उसमें फैशन शो का आयोजन नहीं हुआ। इस बार ट्रेड से काफी खास और रोमांचक है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस फैशन शो में 50 से ज्यादा महिलाएं और मॉडल हिस्सा लेंगी। जिसमें खादी और उत्तर प्रदेश की विरासत के साथ समृद्धि को पेश किया जाएगा।

कनिका कपूर की लाइव परफॉर्मेंस ने शो की रौनक बढ़ाई
कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसमें युवाओं और खासकर छात्रों की संख्या काफी ज्यादा रही। कनिका कपूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेकाबू हो उठे। "बेबी डॉल" के अलावा कनिका ने अपने कई अन्य सुपरहिट गानों से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर कई स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय मेहमान भी मौजूद थे। जो ट्रेड शो के साथ-साथ इस संगीतमय शाम का आनंद उठा रहे थे। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो व्यापार और मनोरंजन का एक अनूठा संगम साबित हो रहा है। कनिका कपूर की परफॉर्मेंस ने इस शो की रौनक को और बढ़ा दिया।

करीब 4 लाख लोग आएंगे
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में करीब 2,500 स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें गौतमबुद्ध नगर के स्टॉल की संख्या 175 हैं। इन सभी 2,500 स्लॉट में 900 स्टार्टअप कंपनियां हैं। जिनको योगी सरकार ने आगे बढ़ने का सुनहरा मौका दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ट्रेड शो में करीब 4 लाख से ज्यादा लोग आ सकते हैं।

सुबह 11:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खुला रहेगा मेला
इसके अलावा सुबह 11:00 से लेकर 3:00 तक देश-विदेश के खरीदारों और विजिटर की एंट्री होगी। उसके बाद 3:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक आम लोगों के लिए उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला खुला रहेगा। खास बात यह है कि इस मेले में जाने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। उत्तर प्रदेश की सभी खासियत एक साथ ग्रेटर नोएडा में होने वाले इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देख सकते हैं।

नोएडा बॉटेनिकल गार्डन से फ्री बस सेवा
इस ट्रेड शो में हिस्सा लेने वाले लोगों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन ने खास तैयारी की है। नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिकल गार्डन से इंडिया एक्सपो सेंटर तक बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में  25 से 29 सितंबर तक हर 15 मिनट पर बसें चलेंगी। ये बसें सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेंगी।

अन्य खबरें