खास खबर : नए पीएम बनने के तुरंत बाद होगा ग्रेटर नोएडा की फिल्म सिटी का शिलान्यास, नरेंद्र मोदी फोड़ेंगे नारियल!

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ



Greater Noida News : फिल्म सिटी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी को जमीन पर कब्जा मिल गया है। अब उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि जून महीने के अंत तक फिल्म सिटी का शिलान्यास हो जाएग। सूचना मिल रही है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिल्म सिटी का शिलान्यास करने के लिए आ सकते हैं। 

बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर बनाएंगे फिल्म सिटी
यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनाई जाएगी। यह फिल्म सिटी  बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर बनाएंगे। फिल्म सिटी का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। वैसे तो एक हजार एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी बनेगी, लेकिन पहले चरण में 230 एकड़ जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म सिटी को बनाने में करीब 18,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद फिल्म सिटी का नारियल फूटेगा।

देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी कुल 3 साल में बनेगी
यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना सिटी में जेवर एयरपोर्ट के पास देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बसेगी। यह फिल्म सिटी एग्रीमेंट के ठीक तीन साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी। कुल मिलाकर योगी आदित्यनाथ का सपना तीन सालों में पूरा हो जाएगा।

युवाओं को मिलेगा फिल्मी दुनिया में काम करने का मौका
जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसको भी जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा। शासन स्तर पर काफी तेजी के साथ काम चल रहा है। ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनने के बाद यहां पर युवाओं को रोजगार के साथ फिल्मी दुनिया में काम करने का मौका मिलेगा।

अन्य खबरें