ग्रेटर नोएडा का सिरफिरा आशिक : लड़की ने फ्रेंडशिप के लिए मना किया तो जला दी कार, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | लड़की ने फ्रेंडशिप के लिए मना किया तो जला दी कार



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में लड़की के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। इस मामले के बाद पीड़ित लड़की ने कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती अपने परिजनों के साथ रहती है और वह सेक्टर-137 में नौकरी करती है। बताया जा रहा है कि युवती के पीछे अंकित नाम का एक युवक काफी समय से पड़ा हुआ है। उसने लड़की को प्रेम का इजहार किया, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। जिसके बाद लड़का गुस्सा हो रहा और उसको परेशान करने लगा। 

वैगनऑर कार फूंक दी
जानकारी के मुताबिक बीते 8 फरवरी की रात को सिरफिरा अंकित युवती के घर के बाहर पहुंचा। उसके बाद युवती के घर के बाहर खड़ी वैगनऑर कार में आग लगा दी। जब युवती का भाई बाहर पहुंचा तो आरोपी मौके से भाग गया। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की ने परेशान होकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

अन्य खबरें