ग्रेटर नोएडा : नवनियुक्त सपा नेता अतुल शर्मा और प्रमेन्द्र सिंह भाटी का कार्यालय में जोरदार स्वागत

Tricity Today | अतुल शर्मा और प्रमेन्द्र सिंह भाटी का कार्यालय में जोरदार स्वागत



Greater Noida News : दो दिनों पहले ग्रेटर नोएडा के दो बड़े चेहरे एडवोकेट अतुल शर्मा और एडवोकेट प्रमेन्द्र सिंह भाटी ने लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई थी। आज दोनों नेताओं का गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान पल्ला ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

सपा को जिले के दो बड़े चेहरे मिले : इंद्र प्रधान पल्ला
इस दौरान इंद्र प्रधान पल्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और किसानों के साथ खड़ी है। सपा को जिले के दो बड़े चेहरे मिले है। पूर्व जिला अध्यक्ष वीरसिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों का शोषण हुआ है। केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढाती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसाम छूते जा रहे है लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है। 

भाजपा सरकार में खूब लूट : राजकुमार भाटी
प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा, "जितना भ्रष्टाचार भाजपा सरकार ने अस्पतालों और स्कूलों ने किया है। इतना कभी किसी की सरकार में नहीं हुआ। कोरोना काल के दौरान अस्पताल में खूब लूट हुई जिसमें कुछ ही अस्पतालों पर कार्रवाई हुई। वहीं, लॉकडाउन में स्कूल बंद थे, फिर भी स्कूलों की फीस अभिभावकों को देनी पड़ी। लोगों को दोहरी मार पड़ी है लेकिन सरकार ने मदद के नाम पर कुछ छूट नहीं दी।"

भगवान परशुराम जनमानस के आराध्य : अतुल शर्मा
अतुल शर्मा ने इस दौरान एडवोकेट अतुल शर्मा जिला अध्यक्ष को भगवन परशुराम की मूर्ति दी। अतुल शर्मा ने कहा, "भगवान परशुराम जनमानस के आराध्य है। उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को वोट देना, क्योंकि भाजपा काल में ब्राह्मणों का खूब शोषण हुआ है। हमारे भगवान परशुराम की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने अवकाश घोषित किया था। परंतु भाजपा ने अवकाश को रद्द कर दिया।"

अन्य खबरें