बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा में हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लाखों रुपए हड़पे, रिटायर्ड मेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida : बीटा-2 थाना क्षेत्र में हेल्थ कवर पर छूट देने और बाद में पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। मेजर सुदर्शन सिंह यादव और उनकी पत्नी मेजर निशा सिंह ने इस घटना की जानकारी बीटा-2 थाना पुलिस को दी। अब पता चला है कि आरोपियों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। 

मेजर सुदर्शन सिंह यादव और उनकी पत्नी मेजर निशा सिंह दोनों ग्रेटर नोएडा में स्थित पूर्वाचल रॉयल सिटी में रहती है। सुदर्शन सिंह यादव का कहना है कि मुकेश कुमार सिंह ने उन्हें झूठ बोलकर उनकी 5 लाख रुपए की PNB ओरिएंटल रयल Mediclaim Policy को स्टार हेल्थ इन्श्योरेन्स में 15 सितंबर 2021 को पोर्ट करवाया। यह पॉलिसी पिछले 19 सितंबर 2013 से 18 सितंबर 2021 तक लगातार चल रही थी। इस साल फिर से उन्होंने मुकेश कुमार सिंह के बताए तरीके से रुपए 8,555 बतौर प्रीमियम स्टार हेल्थ इश्योरेंस के खाते में 12 सितंबर 2022 को अपने PNB खाते से ट्रासफर कर दिया और मुकेश को ट्रांजेक्शन कन्फर्मेशन भेज दिया। यह ट्रांजेक्शन उन्होंने कन्फर्म भी किया, लेकिन बार–बार आग्रह करने पर भी पॉलिसी नहीं निकाली। 

प्रीमियम प्राप्ति रसीद बदली
मेजर निशा सिंह ने बताया कि अंतत 14 अक्टूबर 2022 को एक रिन्यूअल पलिसी ईमेल द्वारा भेजी गई, जिसमे प्रीमियम प्राप्ति रसीद 12 सितंबर 2022 की बजाय 14 अक्टूबर 2022 की लिखी थी। रिन्यूअल 19 सितंबर 2022 से न होकर 29 सितंबर 2022 से शुरू थी और पुरानी पलिसी से मिलने वाले वेटिंग पीरियड छूट हटा दिए गए थे। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की झिलपार, हावड़ा और पश्चिम बंगाल की शाखा को प्रोपोसेर बनाया दिया गया, जिससे उनका कोई संबंध ही नहीं था। PNB GBU शाखा का इन्टर्मीडीएरी में बैंक का कहीं नाम नहीं है और इनका पता भी गलत है। 

खाता संख्या भी गलत 
मेजर निशा सिंह ने बताया कि पॉलिसी में इतनी सारी गलतियां देखकर जब मुकेश कुमार को अवगत कराया गया, तो वह फिर से झूठे बहाने देने लगे। पॉलिसी में जनरल विवरण को भी बारीकी से देखा जिससे यह पता चला कि उन्होंने प्रपोजल फर्म में पहले पन्ने पर जिसपे उनके इनिशल थे उसे बदल कर लगभग सभी विवरण उल्टे सीधे भर दिये है। मुकेश ने बताया की स्टार हेल्थ कंपनी के पास 35 करोड़ रुपए से अधिक का प्रीमियम है, जिसके प्रति समय से पॉलिसी नहीं निकाली गई। इनके 500 से ज्यादा कस्टमर की पॉलिसी में इस प्रकार ब्रेक किया गया है और 200 से ज्यादा पलिसी में इसी तहर विवरण भरकर निकाली गई है, जो यह दिखाने के लिए भी तैयार है। दंपति का कहना है कि मुकेश उन्हें धमकी दे रहे हैं, "तुम्हे देख लेंगे और देखना तुम्हारा क्या हाल करेंगे।”

अन्य खबरें