ग्रेटर नोएडा वेस्ट मां-बेटी सुसाइड मामला : सोनिया की सौतन को पुलिस ने भेजा जेल, अवैध संबंध बनाकर किया था टॉर्चर

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida West : चिपयाना बुजुर्ग रेलवे फाटक पर बीते 9 फरवरी 2023 को ट्रेन के सामने कूदकर मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। बेटी की उम्र केवल 3 साल थी। इस मामले में महिला के पिता की शिकायत के आधार पर उसके पति और पति की प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में अब मृतक महिला की सौतन यानी कि उसके पति की प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

क्या है पूरा मामला
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि सोनिया सिंह की शादी वर्ष 2010 में कुंदन नामक एक युवक के साथ हुई थी। कुंदन और सोनिया के एक बेटी व एक बेटा था। शादी के बाद कुंदन और उसका परिवार सोनिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इसी बीच कुंदन के अवैध संबंध सोनिया प्रजापति नामक एक 19 वर्षीय युवती से बने। 

सोनिया की दुश्मन बनी सौतन
सोनिया सिंह के पिता अशोक सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि उसका दामाद कुंदन और उसके दामाद की प्रेमिका सोनिया प्रजापति उसकी बेटी को परेशान करते थे। उसकी बेटी के साथ मारपीट भी हुआ करती थी। जिसकी वजह से तंग आकर उनकी बेटी ने 9 फरवरी 2023 अपनी 3 वर्षीय बेटी राजनंदिनी के साथ चिपयाना बुजुर्ग रेलवे फाटक पर जाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने कुंदन सिंह, मृतक की सौतन सोनिया प्रजापति, सास गीता देवी और देवर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में अब बुधवार को सोनिया प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अन्य खबरें