Greater Noida Breaking : हरप्रीत कौर बनीं बिसरख ब्लॉक प्रमुख, रुचि भाटी को 4 वोट से हराया

Tricity Today | हरप्रीत कौर बनी बिसरख ब्लॉक प्रमुख



Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर के बिसरख ब्लॉक से दुजाना गांव की निवासी हरप्रीत कौर ब्लॉक प्रमुख बन गई है। जिला प्रशासन ने उनको बिसरख ब्लॉक का प्रमाण पत्र दे दिया है। मतदान होने के एक घंटे बाद ही ब्लॉक प्रमुख की घोषणा कर दी गई है। 

गौतमबुद्ध नगर में तीन ब्लॉक प्रमुख सीट है। जिसमें बिसरख, जेवर और दादरी है। जेवर और दादरी से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए है। बिसरख पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हुआ है। जिसमें हरप्रीत कौर पत्नी ओमपाल नागर निवासी दुजाना बिसरख ब्लॉक प्रमुख बनी है। जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी ने उनको ब्लॉक प्रमुख का प्रमाण पत्र दिया है।

जेवर और दादरी से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध घोषित
गौतमबुद्ध नगर जनपद में जेवर, दादरी और बिसरख ब्लॉक हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद गहमागहमी बढ़ गई थी। भाजपा ने जेवर और दादरी ब्लॉक के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। जबकि बिसरख ब्लॉक में प्रत्याशी घोषित नहीं किया। जेवर ब्लॉक से मुन्नी देवी और दादरी ब्लॉक से बिजेंद्र भाटी ने नामांकन दाखिल किया। दोनों भाजपा प्रत्याशियों के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया। इसके चलते दोनों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। शनिवार को बिजेंद्र भाटी और मुन्नी देवी को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए है।

अन्य खबरें