यूपी ट्रेड शो में जल शक्ति मंत्रालय ने दिखाया दम : प्रदेश में बनाए 132 बांध, 3869 किमी तटबंध बनाकर 22.94 लाख हेक्टेयर जमीन की सुरक्षित 

Tricity Today | यूपी ट्रेड शो



Greater Noida : तस्वीरें किसी भी कार्य को दिखाने का सबसे सशक्त माध्यम होती हैं। ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल शक्ति मंत्रालय, सिंचाई एंव जल संसाधन विभाग ने इस बात साबित कर दिया है। यहां बनाई गई फोटो गैलरी में तस्वीरों के माध्यम से मंत्रालय ने अपने कार्यों को प्रदर्शित किया है। इसमें बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए बांध, बनाने और नहर प्रणाली आदि को दर्शाया है।

प्रदेश में बनाए गए 132 डैम
स्टॉल पर जानकारी दी जा रही है प्रदेश में मंत्रालय की तरफ से 132 बांध बनाए गए है। ये बांध बाढ़ आने से रोकने, जमा किए गए पानी से सिंचाई, पेयजल की आपूर्ति और पानी से बिजली बनाने में किस तरह से प्रयोग में लिए जा रहे हैं, इसका विस्तृत जानकारी मिल रही है। प्रदेश में 20 ऐसे बैराज हैं, जिका प्रयोग नहरों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए किया जा रही है। तस्वीरों के माध्यम से यह जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई गई है।
 
75 हजार किलाेमीटर में बनाई गई हैं नहरें 

प्रदेश में कृषि योग्य क्षेत्रफल करीब 188.40 लाख हेक्टेयर है। फसल बोने के लिए 268.16 लाख हेक्टेयर जमीन का प्रयोग किया जाता है। करीब 101 लाख हेक्टेयर भूमि ऐसी हैं, जहां फसल की सिंचाई का माध्यम नहर हैं। फोटो गैलरी में दर्शाया गया है कि विभाग की ओर से 75090.90 किलोमीटर लंबाई में नहर बनाई जा चुकी हैं। 69 जलाशय, 30 वृहद पंप नहर प्रणाली और 35 हजार 336 राजकीय नलकूपों का प्रयोग सिंचाई कार्य के लिए किया जा रहा है।

तटबंध बनाकर 22.94 हेक्टेयर जमीन की सुरक्षित
प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 240.93 लाख हेक्टेयर है। जिसमें करीब 72.50 लाख हेक्टेयर भूमि बाढ़ से प्रभावित होती है। इसमें से  58.72 लाख हेक्टयर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित किया जा सकता है। करीब 3869 किलोमीटर लंबाई के 523 तटबंध बनाकर 22.94 लाख हेक्टेयर जमीन को बाढ़ से सुरक्षित किया गया है। बाकी के लिए योजनाएं बनाकर कार्य किया जा रहा है।

दिखाई जा रही बदले यूपी की तस्वीर 
बदलते यूपी की नई तस्वीर को पेश करने वाला मंत्रायल का स्टॉल यह निवेशेकों के साथ उद्योगपतियों और देशी विदेशी मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। स्टॉल पर आने वाले लोगों को मंत्रालय के कार्यों की जानकारी दी जा रही है। फोटो गैलरी से वर्तमान की तस्वीर और भविष्य की संभावनाएं और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

अन्य खबरें