काम की खबर : ग्रेटर नोएडा शहर और दादरी के बीच यह रास्ता बंद रहेगा, जानिए कब से कब तक

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर और दादरी कस्बे के बीच आवागमन करने वालों के लिए काम की खबर है। दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे फाटक बंद रहेगा। यहां चौथी रेलवे लाइन का निर्माण चल रहा है। जिसकी वजह से इस मार्ग को बंद रखा जाएगा।

उत्तर मध्य रेलवे अलीगढ़ के अधिशासी इंजीनियर (निर्माण) ने जानकारी दी है कि दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या-148 बंद रखा जाएगा। यहां चौथी लाइन निर्माण किया जा रहा है। लिहाजा, 20 मार्च 2023 की सुबह 7 बजे से 21 मार्च 2023 की शाम 7 बजे तक यह मार्ग बंद रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों का आह्वान किया है कि इस मार्ग से जाने वाले नागरिक फाटक बंद होने की अवधि के दौरान अन्य मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अन्य खबरें