ग्रेटर नोएडा में दरिंदा निकला मामा : बर्गर खिलाने के बहाने 5 साल की भांजी से किया रेप, धान के खेत में...

Tricity Today | Symbolic Image



Greater Noida News : जारचा थाना क्षेत्र के छोलस गांव में बर्गर खिलाने के बहाने पांच साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मासूम का मामा लगता है। बिस्किट बर्गर खिलाने के बहाने धान के खेत में मासूम से दरिंदगी की। 

जानिए पूरा मामला
छोलस गांव की रहने वाली एक महिला पति से विवाद के बाद गांव में रह रही है। महिला की पांच साल की एक बच्ची है। आरोप है कि शनिवार को महिला किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक महिला का रिश्तेदार उसकी बेटी को बर्गर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो और आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहंचे। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 

आरोपी को किया गिरफ्तार 
गौतमबुद्ध नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जारचा थाना क्षेत्र में 5 साल मासूम बच्ची से उसी के मामा के द्वारा रेप का मामला सामने आया। आरोपी बिस्किट बर्गर खिलाने के बहाने धान के खेत के पास ले गया। आरोपी रिश्तेदारी होने के कारण पीड़ित बच्ची के घर आता जाता था। जान पहचान होने के कारण बच्ची उसके साथ चली गई। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। प्राथमिक जांच में बच्ची के साथ दरिंदगी की बात सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटे में आरोपीमामा को गिरफ्तार कर लिया है। जारचा पुलिस सख्त पैरवी कर आरोपी को कुछ ही महीने में सजा दिलाएगी।  
 

अन्य खबरें