यमुना अथॉरिटी से बड़ी खबर : बोर्ड की बैठक 22 जून को, किसानों और नोएडा एयरपोर्ट से जुड़े ये मामले रखे जाएंगे

Tricity Today | यमुना अथॉरिटी



Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक विकास प्राधिकरण यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) की बोर्ड बैठक 22 जून को होने जा रही है। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि इस बार बोर्ड के सामने मुख्य रूप से किसानों से जुड़े मुद्दे और जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक का आयोजन प्राधिकरण मुख्यालय के बोर्ड रूम में किया जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा, "इस महीने और अगले महीने यीडा के विभिन्न सेक्टरों में छह नई भूखंड आवंटन योजनाएं आएंगी। इनसे जुड़े प्रस्ताव भी बोर्ड के सामने पेश किए जाएंगे।"

लोकसभा चुनाव के कारण हुई देरी
प्राधिकरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने कहा लोक सभा चुनावों के चलते पिछले करीब तीन महीनों से बोर्ड बैठक नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा, "बोर्ड बैठक के बाद प्राधिकरण के कामकाज और विकास योजनाओं में तेजी आएगी। गौतमबुद्ध नगर के दादरी से आगरा तक फैले यीडा क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। यीडा जल्द ही एक नए औद्योगिक हब के रूप में उभरने वाला है। यीडा में कई बड़ी घरेलू और वैश्विक कंपनियां अपने उत्पादन संयंत्र स्थापित कर चुकी हैं। लगभग 20,000 एकड़ भूमि कंपनियों को आवंटित की जा चुकी है। 

क्षेत्र में तेजी से हो रहा औद्योगिक विकास : सीईओ 
उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा से आगरा तक फैले यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। यीडा प्राधिकरण जल्द ही एक नए औद्योगिक हब के रूप में उभरने वाला है। यीडा अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में कई बड़ी घरेलू और वैश्विक कंपनियों ने अपने उत्पादन संयंत्र स्थापित किए हैं। यीडा में मौजूदा भूमि आवंटन के आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 20,000 एकड़ भूमि पहले ही कंपनियों को आवंटित की जा चुकी है।

2 लाख लोगों को रोजगार
डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा, "हमारा मुख्य लक्ष्य येडा को एक सुविधाजनक औद्योगिक गलियारा बनाना है। हम नए उद्योगों को आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यीडा बुनियादी ढांचे में निरंतर निवेश कर रहा है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति, पानी की आपूर्ति, सड़क संपर्क और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इससे उद्योगों के लिए आवश्यक अवसंरचना का निर्माण हो सकेगा। यीडा में कई वैश्विक ब्रांडों जैसे ओपो, विवो, हेवेल्स, यूईसीएम और दिग्गज घरेलू उद्योग समूहों द्वारा भारी निवेश किया जा चुका है। प्राधिकरण ने हाल ही में प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांडों को भी औद्योगिक भूखंड आवंटित किए हैं।" सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यीडा में स्थापित उद्योग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। यीडा क्षेत्र में अधिक उद्योगों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

अन्य खबरें