अच्छी खबर : यमुना प्राधिकरण बनाएगी 100 नए पार्क, सीईओ ने तैयार किया प्लान

Google Photo | Symbolic



Greater Noida News : यमुना सिटी में निवास करने वाले बच्चों और हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना प्राधिकरण 8 सेक्टरों में 100 पार्क बनाने जा रहा हैं। जिनमें से आठ बड़े पार्क होंगे। इन पार्कों में प्राधिकरण ने काम शुरू करा दिया है। इसके अलावा यमुना सिटी में रहने वाले लोगों को जल्दी ही फल, सब्जी, दूध समेत अन्य जरूरी सुविधाएं जल्दी मिलने लगेंगी। यमुना प्राधिकरण अहर मदर डेयरी के बीच करार एरिया में 21 मदर डेरी की दुकानें खोली जाएगी। इसके अलावा पराग डेयरी, अमूल डेयरी भी अपने बूथ लगाएगी । इसके लिए यमुना प्राधिकरण और डेयरी संचालकों के बीच वार्ता चल रही है।

आवंटियों के लिए विकसित हो रहा है सेक्टर 
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने कहा,  "हम 16,300 आवंटियों ने मकान बनाने के लिए नक्शा पास करा लिया है। इनमें से 2600 आवंटियों ने मकान बनाकर कंपनी चुन लिया है। सेक्टर 22D  में काफ़ी संख्या में आवंटी रहने लगे हैं, जिन्हें सुविधा देने के लिए यमुना प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। यमुना प्राधिकरण यहां रहने वाले लोगों को हल दूध सब्जी समेत तमाम तरह की ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करने लगा है। उन्होंने बताया कि शहर में रहने बच्चोंऔर बुजुर्ग को पार्क बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में सोया पार्क बनाए जाएगा। इनमें कई पार्क साठ और पैंसठ एकड़ में बनाए जा रहे हैं। इन पार्कों में तमाम तरह की सुविधाएं होंगी। लोगों के मनोरंजन के लिए ज़रूरी सुविधाएं और बच्चों के खेलने कूदने के लिए तमाम तरह गए उपकरण पार्कों में लगाए जाएंगे।

अन्य खबरें