BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ आज एक घंटा ग्रेटर नोएडा में रहेंगे, एक क्लिक में पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Tricity Today | Yogi Adityanath



Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर जिले में करीब एक घंटे तक रहेंगे, उसके बाद चले जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में रहते हुए क्या करेंगे, इसकी पूरी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने दी है।

क्या है योगी आदित्यनाथ का पूरा कार्यक्रम 
गजेंद्र मावी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ सोमवार की दोपहर 2:30 बजे ग्रेटर नोएडा आएंगे। वह सीधा जीएल बजाज कॉलेज पहुंचेंगे। वहां पर एक घंटे तक प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डॉक्टर महेश शर्मा के पक्ष में वोट मांगने वोट मांगेंगे। एक घंटे जिले में रहने के बाद योगी आदित्यनाथ वापस चले जाएंगे।

अन्य खबरें