हरियाणा में आठ टोल हुए Free : सीएम मनोहर लाल का लाखों लोगों को बड़ा तोहफा, ऐसे होगी सालाना 22.48 करोड़ की बचत

Google Image | Symbolic Image



Gurugram News : फरीदाबाद और गुरुग्राम में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन शहरों में आठ टोल प्लाजा को फ्री किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी। 

सालाना 22.48 करोड़ रुपये की होगी बचत 
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के लोगों को टोल फ्री की सुविधा देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 8 और टोल प्लाजा को लोगों के लिए फ्री करने की घोषणा की है। इनमें लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित 7 टोल प्लाजा भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को चंडीगढ़ में मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जनता को सालाना 22.48 करोड़ रुपये की बचत होगी।

ये टोल प्लाजा हुए फ्री 
​हरियाणा के जिन आठ टोल प्लाजा को फ्री किया गया है, उनमें राज्य राजमार्ग-19 पर कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा पटियाला पंजाब सीमा तक तेओकड़ टोल प्लाजा, होडल नूंह-पटोदा पटौदी रोड पर सौंध, चरोदा और पथरेडी रोड पर तीन टोल प्लाजा, राय-नाहरा-बरोटा और बामनोली शामिल हैं। बहादुरगढ़ रोड पर टोल प्लाजा, पुन्हाना-जुरहेड़ा राजस्थान सीमा तक सुनहेरा टोल प्लाजा और फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सोहना रोड पर बंधवाड़ी, क्रैशर जोन, पाखल, नूरेरा टोल प्लाजा। इसके अलावा फिरोजपुर झिरका बिवार रोड पर अलीपुर तिगरा और बिवांर टोल प्लाजा भी बंद किए जाएंगे।

अन्य खबरें