Gurugram News : बुजुर्ग से 18.25 लाख की ठगी, कैसे बनाते हैं शिकार, ये हैं बचने के उपाय

Google Image | Symbolic Image



Gurugram News : दिल्ली एनसीआर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में साइबर ठगों ने गुरुग्राम निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने का झांसा देकर 18 लाख 25 हजार रुपए ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने सेक्टर 40 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के साउथ सिटी में रहने वाले 75 वर्षीय बलवंत सिंह ने कुछ दिनों पहले हेल्थ इंश्योरेंस कराने के लिए गूगल पर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के बारे में सर्च किया था। उसके बाद उद्योग विहार स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे फोन पर संपर्क किया और उन्हें एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में जानकारी दी। फोन पर जानकारी देने के बाद आरोपी कर्मचारी बलवंत सिंह के घर पर भी आया और उन्हें पॉलिसी के बारे में समझाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी कर्मचारी ने बातों में उलझाकर बलवंत सिंह से उनका फोन ले लिया और धोखाधड़ी करते हुए उनके फोन से कई बार में 18 लाख 25 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। आरोपी कर्मचारी के जाने के बाद पीड़ित बलवंत सिंह ने अपना फोन चेक किया तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना गुरुग्राम पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 40 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगों से बचने के लिए बरतें सावधानियां
गूगल पर कोई कंपनी सर्च करते समय या किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर लेते समय बहुत सावधानी बरतें। हो सके तो जिस कंपनी के बारे में जानकारी लेनी है, उस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी लें। 

किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा बताए गए किसी भी ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड ना करें। गूगल प्ले स्टोर या आईओएस से ही ऐप की रेटिंग और रिव्यू देखकर इंस्टॉल करें।

किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को ओपन ना करें।

यहां कर सकते हैं शिकायत

यदि आपके साथ कोई साइबर फ्रॉड हो जाता है तो आपको तुरंत इसकी शिकायत पुलिस या साइबर सेल से करनी चाहिए। आप साइबर सेल के 1930 नंबर पर कॉल कर ठगी की शिकायत कर सकते

अन्य खबरें