Hapur : ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा, धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव

हापुड़ | 10 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | शोभायात्रा



Hapur News : जिले में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में प्रथम बार सर्व ब्राहमण समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जो दिल्ली रोड स्थित कैला मंदिर से आरंभ होकर स्वर्ग आश्रम रोड स्थित परशुराम भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा पर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गयी।

यहां-यहां से निकली शोभा यात्रा
शुक्रवार को भगवान परशुराम के अवतरण दिवस सर्व ब्राहमण समाज द्वारा दिल्ली रोड स्थित कैला देवी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जो मंदिर से शुरू होकर मेरठ तिराहा, तहसील चौराहा, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग चौराहा, स्वर्ग आश्रम रोड स्थित परशुराम भवन पहुंचकर संपन्न हुई। जहां विशाल भंडारे में लोगों में प्रसाद ग्रहण किया।

कांग्रेसियों ने लगाई पानी की छबील
वहीं, कांग्रेसियों द्वारा रेलवे रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी के बाहर शीतल जलजीरे पानी की एक छबील लगाकर लोगों को बांटी। कांग्रेसजनों ने शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा की। शोभा यात्रा में कार्यक्रम की प्रस्तुति कर रहे कलाकारों को कांग्रेसजनों ने शील्ड देकर उन्हें सम्मानित किया साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी किया। ब्राहमण समाज के कर्मठ, जुजारू, लगनशील कार्यकर्ता, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व हापुड़ पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। भगवान शिव से भी उन्हें कई अद्वितीय शस्त्र भी प्राप्त हुए थे।

यह रहे मौजूद 
इस दौरान वैद्य वरुण शर्मा, डा.करुण शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, नानक चंद शर्मा, डॉ.पराग शर्मा, गोपाल शर्मा, कांशी पंडित, मोनू बजरंग, पं.मुरलीधर शर्मा, अभिषेक शर्मा, विक्की शर्मा, सुशील शास्त्री, राहुल शर्मा, भरत लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें