हापुड़ पुलिस ने रावण को मारी गोली : उत्तराखंड के शातिर बदमाश से यूपी पुलिस की मुठभेड़, देवनगरी में मचाया हुआ था आतंक

हापुड़ | 15 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | हापुड़ पुलिस ने रावण को मारी गोली



Hapur News : थाना देहात पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की देहरादून पुलिस को तलाश थी और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कैसे हुई मुठभेड़?
दरअसल, थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि थाना देहात पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार होकर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की तो गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी है। जिसकी उत्तराखंड के जिला देहरादून में बंसत विहार थाना पुलिस डकैती के मामले में तलाश कर रही थी। देहरादून पुलिस ने अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

क्या बोले अधिकारी?
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम कपिल कुमार उर्फ रावण निवासी ग्राम नियामू थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर बताया है। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और चोरी की मोटरसाइिकल बरामद की गई है। आरोपी पर लूट और डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज है।

अन्य खबरें