एक मामला ऐसा भी : हापुड़ में महिला छत से गिरकर हुई दिव्यांग, नोएडा के रहने वाले पति ने रचाई दूसरी शादी

हापुड़ | 11 दिन पहले | Shahrukh Khan

Google image | महिला ने पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप



Hapur News : जिले में थाना सिंभावली क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां छत से गिरकर दिव्यांग होने जैसी स्थिति पर पत्नी को मायके छोड़कर पति ने दूसरी शादी रचा ली है। जानकारी मिलने पर ससुराल पहुंची दिव्यांग महिला को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची और थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला 
गांव भोवापुर की रहने वाली महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नोएडा सेक्टर-113 के रहने वाले युवक से करीब 8 साल पहले महिला के परिजनों ने महिला की हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। जिनकी 7 वर्ष की एक बेटी भी है। शादी के कुछ समय बाद आपसी झगड़े के चलते महिला अपने पति संग मायके आई थी। महिला अपने मायके में किसी कारण छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और दिव्यांग जैसी स्थिति हो गई। जिसका घर पर इलाज चलता रहा।

ससुरालियो ने की मारपीट 
पीड़ित महिला का आरोप है कि पति घायल पत्नी और बेटी को छोड़कर छोड़ कर चला गया और इलाज भी नहीं कराया। पिछले करीब पांच वर्षों से महिला पिता के घर रहकर इलाज करा रही है। अब पीड़िता ने ससुराल जाकर बातचीत की तो पति, जेठ, ससुर ने मारपीट कर वहां से भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई क मांग की।

क्या बोले अधिकारी?
सिंभावली इंस्पेक्टर विनोद पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति हरेंद्र, जेठ धर्मेंद्र, जिते और ससुर जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें