लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शहर में 87 वाहनों का चालान

Tricity Today | Police checking in Greater Noida



कोरोना वायरस सक्रंमण को लेकर देश भर में चल रहे लॉकडाउन के चलते लोग अपने वाहनो को घर से लेकर रूकने का नाम नही ले रहे है। पुलिस ने बिना काम के घर से बाहर सडक पर आने वाले 87 वाहनो के चालान किए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस सक्रंमण की रोकथाम के लिए देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। लोग अपने घरो में रहकर कोरोना से बचाव कर सके। लेकिन लोग बिना किसी काम के घरो से बाहर वाहनो पर आवागमन करने से नही रूक रहे है। 

पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शिकांजा कसने के लिए बाइक कार आदि 87 वाहनो के चालान के किए है। जिससे आने जाने वाले वाहल चालको में हलचल मच गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि लॉकडाउन का उलंघन करने के मामले में किसी को भी माफ़ नही जायेगा। जो लोग बिना पास के घर से बाहर निकलेगें ऐसे लोगो के खिलाफ भी कारवाई की जायेगी।    

अन्य खबरें