IND vs BAN इंदौर टेस्ट में मयंक ने जड़ा टेस्ट करियर का तीसरा शतक

खेल | 5 साल पहले | Mayank Tawer

|



INDORE: भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार शतक जड़ा। उन्होंने इबादत हुसैन की गेंद पर दो रन दौड़ने के साथ अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। करियर का 8वां टेस्ट मैच खेलते हुए मयंक ने 183 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। तब टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 206 रन था।

मयंक ने इबादत हुसैन के पारी के 60वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और अपना स्कोर 99 रन पहुंचाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर दो रन दौड़कर पूरे करते हुए सेंचुरी पूरी की। मयंक ने शतक के लिए 15 चौके और 1 छक्का जड़ा। वह सेंचुरी पूरी करते ही जश्न मनाने लगे और टीम साथी अजिंक्य रहाणे को गले लगाया। भारत ने इस मैच में पहले ही दिन बांग्लादेश को 150 रन पर ऑलआउट कर दिया था।

अन्य खबरें