Tricity Today | जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित
भारतीय जनता पार्टी को आज अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। जेपी नड्डा भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसकी घोषणा निर्वाचन अधिकारी राधा मोहन सिंह ने की है।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ समेत कई अन्य मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। जिसमें जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है।
इस मौके पर जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका ने कहा कि, हमारे लिए आज बहुत ही महत्वपूर्ण का दिन है। हिमाचल का कोई व्यक्ति आज पहली बार भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया है।
दिल्ली मेट्रो की बीम से टकराया सिर : ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली-एनसीआरएक मामला ऐसा भी : बुआ ने हवस मिटाने के लिए भतीजे संग किया सेक्स, पेट में ठहरा छठा बच्चा तो...
दिल्ली-एनसीआर