कैलाश शर्मा गौतमबुद्ध नगर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बने

नोएडा | 4 साल पहले | Anika Gupta

Tricity Today | कैलाश शर्मा



कैलाश शर्मा को गौतमबुद्ध नगर आम आदमी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कैलाश नोएडा में मोरना सेक्टर-34 के निवासी हैं। युवा और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने मंगलवार को उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में पार्टी के विस्तार पर जोर-शोर से कार्य किया जा रहा है। सेक्टर और गांवों में तेजी के साथ संगठन को खड़ा किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी हर सेक्टर, तहसील और गांव में संगठन खड़ा कर रही है। इसी सिलसिले में मोरना गांव के निवासी कैलाश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कैलाश शर्मा पढ़े-लिखे और युवा कार्यकर्ता हैं। वह कई वर्षों से आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों और दूसरी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे थे। प्रदेश प्रभारी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष से सहमति लेकर उन्हें जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भूपेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि संगठन का पूरा जोर युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं पर है।

अपनी नियुक्ति पर कैलाश शर्मा ने कहा, "यह मेरे लिए फख्र की बात है। पार्टी ने मुझे इस काबिल समझा। मैं जिला अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि आम आदमी पार्टी को गौतमबुद्ध नगर में गांव, सेक्टरों और घर-घर तक पहुंचाया जाए। हम लोग आने वाले दिनों में संगठन को गांव स्तर तक खड़ा करने की योजना पर तेजी के साथ काम कर रहे हैं। मैं पार्टी के साथ समाज में स्वच्छ छवि रखने वाले युवा और पेशेवर लोगों को जोड़ने की कोशिश करूंगा।" कैलाश शर्मा ने कहा, "देश की राजनीति के हालिया दौर में आम आदमी पार्टी एक स्वच्छ और सशक्त विकल्प है। दिल्ली में हमारे मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यह मिसाल कायम की है।"

अन्य खबरें