मां ने बेटी के बाद बेटे की भी गला घोंटकर की हत्या, कारण जानकर हैरान हो जाओगे आप

अपराध | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



पंजाब के बुरैल गांव में पुलिस ने एक 22 वर्षीय महिला को  गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने ढाई साल के बच्चे का गला घोंट कर पहले उसकी हत्या की और फिर पलंग में बने बॉक्स में उसके शव को छुपा दिया। बच्चे के पिता को इस वारदात की खबर लगने तक उसका शव दो दिनों तक पलंग के भीतर पड़ा रहा।

आरोपी महिला रूपा ने बेटे की हत्या और इसके अलावा बीते से साल अपनी बेटी की हत्या करने की बात भी कबूली है। दोनों ही मामलों में पुलिस को महिला के साथ किसी शख्स की संलिप्तता का संदेह है। शिकायतकर्ता दशरथ उर्फ राजेश ने साल 2016 में रूपा से शादी की थी। बेटा दिव्यांशू 2017 में पैदा हुआ था जबकि बेटी कोमल 2019 में पैदा हुई और उसी साल संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी। 

इससे पहले दर्ज की गई एक गुमशुदगी की रिपोर्ट में, दशरथ ने कहा थी कि वह 25 जनवरी को जब वह काम से घर लौटा और रूपा और दिव्यांशु को लापता पाया। दशरथ ने यह भी दावा किया था कि रूपा शादी से खुश नहीं थी और उनके परिवार के साथ मतभेद थे। रविवार को, एक रजाई निकालने के लिए उसने बिस्तर का बॉक्स खोला तो दिव्यांशू का शव वहां पड़ा मिला। पुलिस ने कहा कि बच्चे को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, सेक्टर 32 में ले जाया गया। हत्या को लेकर अज्ञात स्रोतों से एक गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद महिला की गिरफ्तारी हुई।

डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क ने  जानकारी दी कि रविवार को दशरथ की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, रूपा को पुलिस ने सोमवार को खोज अभियानों के बाद गिरफ्तार किया।जांच में मालूम हुआ कि महिला ने ऊनी दस्ताने पहनकर बच्चे का गला घोंटा था। रूपा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य खबरें