नीतीश कुमार 7वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, यह महिला बन सकती है डिप्टी सीएम

राजनीति | 3 साल पहले | Testing

Google Image | नीतीश कुमार



बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के बाद आज एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

पथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय मंत्रिमंंडल के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंचे। उधर आरजेडी ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया है। समारोह में तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी ने भी बहिष्कार किया है।  

बीजेपी की बेतिया से विधायक रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें भी डेप्युटी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। वह 2005 से 2009 तक नीतीश सरकार में मंत्री रही हैं। अभी बीजेपी विधायक दल की उपनेता बनाई गई हैं। 

जेडीयू के विजय चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष थे। छह बार विधायक बन चुके हैं।

पिछली सरकार में मंत्री रहे विजेंद्र यादव ने एक बार फिर शपथ ली। सुपैल से विधायक हैं। अब तक 8 बार विधायक रहे हैं। 1990 से लगातार जीतते रहे हैं। जेपी आंदोलन से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। लालू यादव के साथ भी काम कर चुके हैं और उनकी कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं। पिछली सरकार में उर्जा मंत्री थे।

अन्य खबरें