नोएडा प्राधिकरण ने जलभराव की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

नोएडा | 4 साल पहले | Anika Gupta

Google Image | CEO Ritu Maheshwari



नोएडा विकास प्राधिकरण ने पहली बार एक जलभराव हेल्पलाइन नंबर 01202423795 जारी किया गया है। यह नंबर 24 घंटे संचालित रहेगा। रविवार की सुबह हुई बारिश के चलते शहर के अधिकांश सेक्टर और मुख्य सडक़ों पर जलभराव की समस्या हो गई थी। कई सेक्टरों में घुटनों तक पानी भर गया था। इसके बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसरों को तलब किया। आदेश दिया कि जिन इलाकों में जलभराव की परेशानी है। वहां लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मोटर लगाया जाए और पानी को पंप करके इलाकों से तत्काल निकाला जाए।

अन्य खबरें