ग्रेटर नोएडा में मनचलों ने महिला पुलिसकर्मी को कहा डार्लिंग कहां जा रही हो, फिर...

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने की है। इस स्क्वायड की महिला पुलिस कर्मी बाजार में सामान्य कपड़ों में ड्यूटी पर थी। इसी दौरान मनचले ने फब्तियां कसी थीं। उसमें महिला पुलिस कर्मी को डार्लिंग बोला था।

पुलिस ने बताया कि अल्फा कमर्शियल बेल्ट के समीप छेड़छाड़ की शिकायत मिलती थी। शिकायत के आधार पर एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय हो गया। महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में गोल चक्कर के पास पहुंची तो वहां मौजूद मनचले ने महिला पुलिसकर्मी को ही छेड़ दिया। महिला पुलिसकर्मी से कहा कि कहां जा रही हो डार्लिंग। उसको लगा कि कोई कॉलेज की छात्रा जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को पुलिस आज कोर्ट के सामने पेश करेगी।

अन्य खबरें