योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन हकीकत है

नोएडा | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | Yogi Adityanath



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम नोएडा आए। शहर के सेक्टर-108 में उन्होंने नवनिर्मित पुलिस आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से जुड़ी एक ऐसी जानकारी दी, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया लेकिन बात हकीकत है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के 6 बार सांसद रह चुके हैं। गुरु गोरखनाथ मठ के प्रधान भी हैं।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वह 1998 में गोरखपुर के पहली बार सांसद चुने गए थे। वहां बमबाजी होती थी। अपहरण आम बात थी। उद्योग बन्द हो गए थे। अपराध बहुत था। आज गोरखपुर बहुत शांत है। पिछले 22 वर्षों में गोरखपुर में कोई अपहरण नहीं हुआ है। किसी महिला, बालिका या व्यापारी का अपहरण गोरखपुर की सीमा में नहीं हुआ है। 

सीएम ने कहा कि 22 साल से वहां कोई ऐसी घटना नहीं हुई है। आगे भी कोई घटना नहीं होगी, मैं गारंटी देता हूं। पिछले 22 वर्षों में किसी का अपहरण नहीं हुआ। किसी व्यापारी, महिला या बालिका का अपहरण नहीं हुआ है। सत्ता में कोई रहा हो, मैंने हमेशा जनता, उद्योग और कारोबारी से संवाद रखा है। वहां 1992 में बंद हो चुके फर्टिलाइजर कारखाने को अगले साल फिर शुरू कर दिया जाएगा। आज गोरखपुर में एम्स बन रहा है। गोरखुपर की एयर कनेक्टिविटी के मामले में बहुत आगे निकल गया है। दिल्ली के लिए रोजाना तीन बार फ्लाइट हैं। दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, बंगलूरू और प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, यह सब दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत सम्भव होता है। हम पूरे प्रदेश में यही हालत चाहते हैं। नोएडा में लड़कियों और महिलाएं बहुत बड़ी संख्या में काम करती हैं। हमें कोशिश करनी है कि उनके सामने सुरक्षा की कोई परेशानी नहीं हो। बेहतर पेट्रोलिंग के माध्यम से उन्हें सुरक्षा का बेहतर माहौल देने के लिए प्रयास करने चाहिएं। महिलाएं और बालिकाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें।

अन्य खबरें